अयोध्या : एसएसपी ने लिया गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का जायजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। शुक्रवार को बड़ी परेड में एसएसपी मुनिराज जी ने पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंच कर परेड की तैयारियों का जायजा और सलामी ली। गणतंत्र दिवस पर आयोजित सलामी परेड को सर्वोत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस के जवान रिहर्सल में जुटे हैं। 
गणतंत्र दिवस पर पुलिस महकमे की ओर से पुलिस लाइन ग्राउंड पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।

इस परेड में गारद के जवान मुख्य अतिथि को सलामी देते हैं और पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं की ओर से अपने कौशल का प्रदर्शन किया जाता है। परेड को सर्वोत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस के जवान कई दिनों से रिहर्सल में जुटे हैं। शुक्रवार को बड़ी परेड के लिए एसएसपी मुनिराज जी पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे और टोली नायकों ने परेड का रिहर्सल दिखाया। परेड फॉलइन हुई तथा ड्रिल किया और एसपी देहात को सलामी दी।

चीता दस्ते की ओर से अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास एसएसपी को दिखाया गया। एसएसपी ने मुख्य अतिथि को दी जाने वाली सलामी का भी जायजा लिया और गार्ड की सलामी ली। साथ ही जवानों और टोली नायकों को परेड को और बेहतर बनाने का गुर बताया। अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए अपने सामने टोलीवार ड्रिल कराया।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज