अलीगढ़ में Street Dogs को नहीं लगेगी ठंड, किया गया ये Special इंतजाम  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। बेसहारा और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए तकरीबन हर शहर में रैन बसेरे बनाये जाते हैं। जिसमें ठंड से बचने के इंतजाम किये जाते हैं। लेकिन अलीगढ़ में पहली बार नगर निगम की ओर से सड़क पर आवारा घूमने वाले कुत्तों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। यह रैन बसेरा शहर के क्वार्सी थाना इलाके में तैयार किया गया। जिसे नगर निगम, जीव दया फाउंडेशन और तप विदिशा नामक संस्था के सौजन्य से बनाया गया है। 

जीव दया फाउंडेशन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इसका मकसद यह है कि जो कुत्ते सर्दियों में परेशान होते हैं वो सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। कभी-कभी तो गाड़ियो के आगे आने से उनका एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें उनकी मौत तक हो जाती है।  इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए निगम और तप विदिशा के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। जहां कुत्तों के लिए ड्रम रखवाये गए हैं उनमें कंबल बेडशीटऔर गद्दे डाले गए हैं। जिससे उन्हें ठंड न लगे। 

ये भी पढ़ें - CM हिमंत ने पूछा- कौन है शाहरुख खान?, इस अनोखे अंदाज में किंग खान के फैंस ने बताया

संबंधित समाचार