बरेली : तौकीर रजा ने PM मोदी को बताया- आधुनिक भारत के भगवान, स्वामी प्रसाद मौर्य और बागेश्वर बाबा पर भी बोले

बरेली : तौकीर रजा ने PM मोदी को बताया- आधुनिक भारत के भगवान, स्वामी प्रसाद मौर्य और बागेश्वर बाबा पर भी बोले

बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद- ए- मिल्लत परिषद (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के श्रीरामचरित मानस पर दिए बयान पर कहा कि श्रीरामचरितमानस में जो लिखा है इस समय वैसा ही हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत के भगवान हैं। इस बारे में वह ज्यादा अच्छा बता सकते हैं।

तौकीर रजा ने कहा कि आस्थाओं का टकराव हमारे देश के लिए अच्छा नहीं है। आस्थाओं को जब ठेंस पहुंचती है तो आदमी विचलित हो जाता है, बेचैन हो जाता है और हालात खराब हो जाते हैं। मैंने हमेशा यह बात कही कि एक दूसरे की आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा जो बात स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब कही है वो जब भाजपा के थे तब क्यों नहीं कही ?

उन्होंने कहा कि आज शूद्र, गवार,ढोल पीटे जा रहे है, उनकी लड़कियां उठाई जा रही है, उनकी बेइज्जती की जा रही है। यह जो हुकूमत है। हिंदूत्व के खिलाफ कर रही है।

वहीं ताकीर रजा ने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर वापसी करवाने पर कहा कि घर वापसी क्या होती है। 1400 पहले एक लाइट हमे मिली थी और वो लाइट अभी तक आप को नहीं मिली। जब मिल जाएगी तो आप भी इस्लाम में आ जाएंगे क्योंकि इस्लाम अमन और शांति के भाईचारे का पैगाम देता है। हिंदू राष्ट्र बनाने वाले न जाने कितने आए और चले गए। इस्लाम का रास्ता इंसाफ का रास्ता है, अच्छाई का रास्ता है, सच्चाई का रास्ता है और मोहब्बत का रास्ता है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर वापसी करवाने पर कहा कि आज हिंदू मुस्लिम पर बयान दो, फिर जान का खतरा हो जाएगा। उन्हें जान का खतरा नहीं है, वह पॉपुलर होना चाहते हैं। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा जा सकता। यह आस्थाओं का देश है, हमारा देश गुलदस्ता है यहां हर रंग के फूल खिलते रहेंगे।

तौकीर रजा ने आगे कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना मुसलमान नहीं था। मुसलमान बनकर इस देश का बंटवारा किया है। किसी मुसलमान ने गांधी जी की हत्या नहीं की, भगवान गोडसे ने गांधी जी की हत्या की। देश में कत्लेआम का माहौल बनवाया। देश का बंटवारा हो गया, लेकिन हिंदू राष्ट्र नहीं बन सका।

ये भी पढ़ें : बरेली : नगर निगम ऑफिस के पीछे गिरा दशकों पुराना पाकड़ का पेड़, रास्ता जाम, बिजली गुल 

ताजा समाचार

सुलतानपुर: कॉलेज जा रही छात्रा से मनचलों ने की अश्लीलता, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
मुरादाबाद : बुलडोजर खड़ा कर मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत, सीएम योगी ने बिलारी में जनसभा को किया संबोधित 
प्रयागराज: अप्रैल माह में तापमान 43 डिग्री पार, हीटवेब से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
अगर घूमने का बना रहे हैं मन, तो आप भी कम पैसों में घूम सकते हैं भारत का ये शहर 
लखीमपुर-खीरी: नहर में पर्याप्त पानी न आने से नहीं हो पा रही फसलों की सिंचाई, किसान परेशान
Kanpur Dehat: बिकरू कांड: श्यामू बाजपेई को नहीं मिली जमानत; एंटी डकैती कोर्ट ने खारिज की आरोपी की अर्जी