बरेली: अमृत विचार ऑफिस में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज (गुरुवार) को पूरा देश 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं समेत सार्वजनिक उपकेंद्रों पर ध्वारोहण किया गया। इसके साथ ही सभी लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं इस मौके पर बरेली में सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड स्थित अमृत विचार के मुख्यालय पर भी 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 

जहर खाकर SSP दफ्तर पहुंचा पति (3)

कार्यालय परिसर में अमृत विचार के समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया। 

कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में अमृत विचार के समूह संपादक शंभूदयाल वाजपेयी, कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह भंडारी, आईटी हेड हरिओम गुप्ता, एचआर चिंतन राजपूत के साथ सभी विभागों के एचओडी समेत कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें : बरेली: 18 वर्ष के सभी छात्र और छात्राएं अपना नाम वोटर सूची में अवश्य जुड़वाएं- मंडलायुक्त

संबंधित समाचार