लखनऊ : प्रोन्नति पाकर प्रदेश के पांच हजार दीवान बने दरोगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेशभर के 5126 दीवान को प्रोन्नति देकर दरोगा पद पर चयनित किया गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस पर मुहर लगाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस महानिदेशक को भेज दिया है।

डीजीपी की ओर से उप निरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नति को 5159 रिक्त पदों का प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को उपलब्ध कराया गया था। इन रिक्तियों को भरे जाने की बाबत 17 जनवरी से 30 जनवरी तक विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा चयन वर्ष 2022 के लिए 5126 को प्रमोशन के लिए उपयुक्त पाया गया है, जबकि 30 दीवानों की संस्तुतियां लिफाफे में बंद रखी गई हैं।

मतलब इन 30 के खिलाफ कोई न कोई विभागीय जांच लंबित है। उससे बरी होने के बाद ही लिफाफा खुलेगा। यानी आधिकारिक रूप से उन्हें प्रोन्नति दी जाएगी। तीन कर्मियों के सेवा अभिलेख अपूर्ण होने के चलते उनके लिए खाली पद सुरक्षित रखते हुए प्रकरण स्थगित रखा गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : उदयगंज में दो समुदायों के बीच मारपीट, सात घायल

संबंधित समाचार