प्रदर्शनी से प्रदेश की विकास की झांकी को देखा जा सकता है: राम चन्द्र प्रधान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सूचना निदेशालय की ओर से लगायी गई तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को भाजपा विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान और बक्शी का तालाब से विधायक योगेश शुक्ला ने जीपीओ पार्क हजरतगंज में उद्घाटन किया गया। केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनायें, उपलब्धियों, जनमानस के उत्थान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों से सम्बन्धित सबका साथ-सबका विकास-विश्वास,सबका प्रयास विषयक प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एमएलसी राम चन्द्र प्रधान ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस प्रदर्शनी से प्रदेश के धार्मिक स्थलों, योजनाओं, निर्णयों को बहुत ही अच्छी तरह से प्रर्दशित किया गया है। 

उन्होनें कहा की आज कल विधान सभा का सत्र चल रहा है। इसे सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के विधायकों को भी प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित करना चाहिए ताकि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में हो रहे विकास की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की विकास की झांकी को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में भीषण सड़क हादसा: मार्शल की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

संबंधित समाचार