बहराइच : मवेशियों के लिए चारा लेकर आ रही किशोरी सरयू में डूबी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोताखोरों ने नदी से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बल्दूपुरवा गांव निवासी एक किशोरी शुक्रवार को अपने भाई के साथ नदी के उस पार मवेशियों के लिए चारा लाने गई थी। दोपहर में चारा लाते समय वह नदी में डूब गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है।

खैरीघाट थाना अंतर्गत बल्दूपुरवा गांव निवासी पराग की 13 वर्षीय बेटी देविया उर्फ दिव्या शुक्रवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने अपने भाई और सहेलियों के साथ नदी पार गई थी। दोपहर बाद चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी वह सरयू नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव, क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की खोज शुरू की। दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम होते-होते किशोरी की लाश स्थानीय गोताखोरों ने खोज निकाली। थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही पुलिस व राजस्व टीम द्वारा पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : महिला वैज्ञानिकों के लिए योग शिविर आयोजित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज