सुल्तानपुर: 93 मतों से जीतकर अकबर बने गौरा बारामऊ के प्रधान 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

एसडीएम के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा में कराई गई मतगणना

बल्दीराय/ सुलतानपुर, अमृत विचार। बल्दीराय तहसील के गौरा बारामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को बल्दीराय सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां पर अकबर अली  को 93 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया गया। एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ रमेश की मौजूदगी में शांति पूर्ण ढंग से मतगणना कराई गई। 

सभी चार राउंड की गिनती में गौराबारा मऊ में प्रधान पद के प्रत्याशी अकबर अली (सराफत अली) को 525 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर देव कुमार 432 वोट मिले। इसके अलावा सुललन को 229, सर्वोदय सिंह को 132, आशू को 40, नन्दू को 77, संतोष सिंह को 142, विश्व प्रकाश को 09 मत मिले हैं। इस सीट पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। अकबर अली (शराफत अली) 93 मतां से विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बल्दीराय सत्य नारायण सिंह, थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र बहादुर सिंह, हलियापुर थानाध्यक्ष राम विलास सुमन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रही। 

विदित हो कि गौरा बारामऊ के प्रधान मुख्तार अली का बीमारी के चलते एक जनवरी 2023 को निधन हो गया था। रिक्त चल रहे इस गांव के प्रधान पद के लिए दो मार्च को मतदान कराया गया था। जिसका नतीजा शनिवार को मतगणना के बाद आया। 


ये भी पढ़ें -बहराइच: शिक्षक समस्याओं पर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा

 

संबंधित समाचार