रुद्रपुरः पीक सीजन में परिवहन बेड़े में और बसें बढ़ाने की मांग

रुद्रपुरः पीक सीजन में परिवहन बेड़े में और बसें बढ़ाने की मांग

रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की एक बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। शनिवार को शाखा कार्यालय में रुद्रपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री रूप सिंह ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम का पीक सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन निगम के बस बेड़े में बसों की काफी कमी है। इससे सभी मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पीक सीजन और चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार से बसों का बेड़ा उठाने की मांग की।
 
प्रांतीय संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर बस अड्डे के स्टेशन को पीपीपी मोड पर बनाया जा रहा है। इस स्टेशन में बाहरी राज्यों की बसें भी आती हैं इस हिसाब से यह स्टेशन काफी छोटा बनाया जा रहा है। जबकि शेष जमीन पर एक पूंजीपति की ओर से मॉल का निर्माण कराया जा रहा है जो कि निगम की संपत्ति का दुरुपयोग है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बस अड्डे और वर्कशॉप को बड़ा बनाया जाए ताकि स्टेशन परिसर में जाम की स्थिति न बने। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः घर से कॉलेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

बैठक के बाद शाखा अध्यक्ष हरभजन सिंह ने पूर्व की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद क्षेत्रीय मंत्री ललित पांडे और नवनीत कपिल ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

धर्मवीर शाखाध्यक्ष और ललित शाखा मंत्री बने

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से धर्मवीर सिंह को शाखा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जगदीश चंद्र अधिकारी व अवतार सिंह को उपाध्यक्ष, ललित पांडे को शाखा मंत्री, योगेंद्र पाल सिंह को संयुक्त शाखा मंत्री, पुरुषोत्तम कुमार को संयुक्त मंत्री, कुशाल सिंह को संगठन मंत्री, मनोज कुमार गुरुरानी को कोषाध्यक्ष, ईश्वर कुमार को प्रचार मंत्री, गीता देवी कार्यालय सचिव, रंजीत कौर, शंकर गहतोड़ी, बलवीर सिंह, सुनील कुमार, जसवंत सिंह, को कार्यकारिणी सदस्य, नवनीत सक्सेना को संप्रेक्षक और हरभजन, रूप सिंह, राम कुमार प्रभाकर और नरेंद्र कुमार को क्षेत्रीय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेशः विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, पत्थरों से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

ताजा समाचार