औरैया: चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीन कर भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए पैर में मारी गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शनिवार की देर रात पुलिस आरोपी को डीएनए टेस्ट के लिए चिचोली स्थित 100 शैय्या अस्पताल ले गई थी। वहां से वापस आते समय अयाना थाना क्षेत्र के मुरादगंज के पास पंडित ऋषि कॉलेज के पास सरकारी गाड़ी पंचर हो गई। जिसकी मरम्मत कराए जाने के लिए वाहन को खड़ा किया गया। उसी दौरान मौका पाकर आरोपी गौतम ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीन ली और फायर करते हुए भागने लगा। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली आरोपी गौतम के दाहिने पैर में जा लगी। 

24 मार्च की शाम 1 गांव निवासी 8 वर्षीय बालिका जानवर चलाने के लिए खेतों पर गई थी। जब देर रात तक वह कर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी देर तक बालिका की तलाश की थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। बालिका की मां ने थाने में अनहोनी की तहरीर देते हुए जानकारी दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी चारू निगम ने रात में ही 8- 9 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसमे एक आरोपी गौतम अपना जुर्म कुबूल किया था। 

14

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बालिका के शव को बरामद किया। शनिवार देर रात पुलिस आरोपी गौतम का डीएनए टेस्ट करा कर जा रही थी। मुरादगंज के पास गाड़ी पंचर हो जाने पर मरम्मत कराने के लिए रोका गया। मौका पाकर आरोपी ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीन ली और धक्का मार कर भागने लगा। आत्महत्या के लिए पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी, घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एसपी चारू निगम ने जांच पड़ताल की। 

घायल आरोपी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि अयाना पुलिस द्वारा आरोपी गौतम डीएनए टेस्ट के लिए चिचोली अस्पताल ले जाया गया था। मुरादगंज के पास गाड़ी पंचर हो जाने पर आरोपी चौकी इंचार्ज की पिस्टल लेकर भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चला दी जो आरोपी के पैर में जा लगी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी : सारस से दोस्ती करने वाले आरिफ की बढ़ीं मुश्किलें, वन विभाग ने भेजा नोटिस

संबंधित समाचार