Unnao में अजब-गजब मामला आया सामने, ग्राम प्रधान ने 20 साल पहले दिवंगत के उज्जवल भविष्य की कामना, पत्र हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव में ग्राम प्रधान ने 20 साल पहले दिवंगत के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्नाव में ग्राम प्रधान ने 20 साल पहले दिवंगत के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में एक ग्राम प्रधान ने 20 साल पूर्व दिवगंत हुए व्यक्ति के मृत्यु प्रमाणपत्र में उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह मामला है तहसील व ब्लाक क्षेत्र हसनगंज की ग्राम पंचायत जिन्दासपुर का। यहां की ग्राम प्रधान रचना ने गांव के दिवंगत रामस्वरूप उर्फ रामेश्वर के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लिखे गए लेटर पैड में यह बात लिखी है।

खास बात यह है कि जहां पर उन्होंने दिवंगत राम स्वरूप के उज्जवल भविष्य की कामना की बात लिखी है ठीक उसी लाइन से पहले उन्होंने अपनी कलम से उसके 20 वर्ष पूर्व निधन की बात भी लिखी है। ग्राम प्रधान द्वारा बीती 26 मार्च को निर्गत यह पत्र सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया है।

संबंधित समाचार