बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली से दवा लेकर घर लौटते समय देवरनियां के पास हुआ हादसा

DEMO IMAGE

बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। देवरनियां में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

बहेड़ी कस्बे से सटे गांव सकरस निवासी 50 वर्षीय इरशाद अहमद दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। रमजान में वह गांव आए हुए थे। शनिवार को सुबह घर से पत्नी नूर बानो के साथ बाइक से बरेली दवा लेने गए थे। शाम को लौटते समय रास्ते में थाना देवरनियां अन्तर्गत बरेली-नैनीताल फोरलेन पर गांव मोहनपुर ढाल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे इरशाद अहमद की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी नूर बानो घायल हो गईं।

नूर बानो को भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इरशाद के चार बच्चे हैं। दोनों का जनाजा एक साथ उठते ही ग्रामीणों की आंखों से आंसू निकल पड़े।

यह भी पढ़ें- बरेली: नोटों की जगह कागज की गड्डी थमाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद

संबंधित समाचार