अयोध्या: सुबह की चाय छूट जाए पर पाठकों तक टाइम से पहुंचाते हैं अखबार 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

 30 वर्षों से अखबार के साथ-साथ पाठकों में प्यार भी बांट रहे हैं मुनव्वर

अयोध्या, अमृत विचार। फतेहगंज दालमंडी निवासी मुनव्वर खां 30 वर्षों से अखबार ही नहीं बल्कि प्यार भी बांट रहे हैं। वह अपनी सुबह की चाय को छोड़ सकते हैं, लेकिन पाठकों को टाइम से अखबार देना नहीं भूलते। सुबह 4 बजे घर छोड़ने के बाद वह पांच बजे से अखबार बांटना शुरू कर देते हैं। मुनव्वर का पाठकों से ऐसा पारिवारिक रिश्ता हो गया है कि सुख हो या दुख की घड़ी वह हर समय अपने पाठकों के बीच पहुंच जाते हैं। तकरीबन 350 अखबार प्रतिदिन बेचने वाले मुनव्वर संगीत प्रेमी भी हैं। खाली समय में पुराने फिल्मी गीतों को सुनना पसंद करते हैं।
       
52 वर्षीय मुनव्वर पुत्र अब्दुल मजीद खां के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की शादी हो गई है। बाकी की पढ़ाई चल रही है। उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र से अखबार वितरक का काम शुरू कर दिया था। इतने वर्ष बीतने के बाद भी कभी इस काम से मोह भंग नहीं हुआ। उनका मानना है कि कर्म ही पूजा है। मीठा खाने के शौकी मुनव्वर सुबह अखबार के सेंटर पर पहुंचने वाले अखबार वितरकों में से एक हैं। सुबह अखबार बांटने के बाद वह 11 बजे तक चौक घंटाघर पर नियमित पाठकों को अखबार बेचते हुए दिख जाएंगे। मुनव्वर ने बताया कि वह सुबह 3:30 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। नित्यक्रिया के बाद वह अखबार के सेंटर पर पहुंचते हैं। साइकिल पर अखबार बांधकर शहर के कई इलाकों में जाते हैं। प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर अखबार बांटने के बाद घर पहुंच आराम करते ही शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताते हैं।

अमृत विचार को दी शुभकामनाएं
मुनव्वर खां ने बताया कि अखबार लाइन में करते हुए मुझे 30 वर्ष बीत गए, लेकिन अमृत विचार जैसा अखबार नहीं देखा। अमृत विचार के अयोध्या संस्करण के आने के बाद से अमृत विचार अखबार की मांग में भी वृद्धि आ गई हैं। इसकी खबरों पर लोग मंथन करते हैं। मेरी अमृत विचार अखबार को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यह दावा करता हूं कि अमृत विचार जल्द ही प्रदेश का नंबर-1 अखबार बन जाएगा।

ये भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस ने आप के वरिष्ठ नेताओं को लिया हिरासत में : आम आदमी पार्टी

 

संबंधित समाचार