बरेली: नई रोडवेज बस देने के लिए चालक-परिचालकों से मांग रहे पैसे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उम्र पूरी होने के बाद करीब 80 रोडवेज बसों को सड़क से हटाकर नीलामी के लिए खड़ा करा दिया गया है। शासन ने बरेली रीजन में 15 से अधिक नई बसें भेजी हैं। अब नई बसें चालक और परिचालकों को देने के लिए उनसे पैसे की मांग की जा रही है।

रोडवेज में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शासन की तरफ से मुहैया कराई गई रोडवेज बसें भी अपने चेहते चालक और परिचालकों को देने के लिए पैसे की मांग की जा रही है। जिस रूट पर नई बस की जरूरत नहीं है उस रूट पर भी पैसे मिलने पर नई बस को लगा दिया जा रहा है। एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शासन की तरफ से मिली नई बसों का औसत बेहतर आएगा। ऐसे में चालक और परिचालक डीजल में भी हेराफेरी कर सकते हैं। जबकि पुरानी और खटारा हो चुकी बसों का औसत सही नहीं होने से चालक परिचालकों को दिक्कत होती थी। कर्मचारी ने आगे बताया कि पीलीभीत में तो नई बसों के उद्घाटन के दौरान जो खर्च हुआ वह भी नई बसें देने वाले चालक और परिचालकों से लिया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: हीमोफीलिया दिवस पर सम्मेलन का आयोजन, जिलाधिकारी रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज