झारखंड: पलामू में दो माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेदिनीनगर (झारखंड)। झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दो स्वयंभू उपक्षेत्रीय कमांडरों ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संतू भुइयां और राजेश ठाकुर ने पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लाकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लाकड़ा ने कहा कि भुइयां 25 आपराधिक मामलों में वांछित था और उसपर पांच लाख रुपये का ईनाम था।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु: दलित ईसाइयों को मिलेगा अनुसूचित जाति का लाभ, विधानसभा में प्रस्ताव पारित

संबंधित समाचार