Health Tips: गर्मी में बार बार होता है पेट दर्द? ना करें नजरअंदाज, इन चीजों के सेवन से तुरंत पाएं राहत
Health Tips: आजकल के समय में खान-पान के वजह से लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। खासतौर से गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियां ज्यादा देखने को मिलती है।। इस मौसम में कुछ लोग अगर ज्यादा गर्म चीजें खा लिए तो पेट में अपच, गैस, पित्त का बढ़ना, पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही कुछ लोगों को उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द की समस्या होती है। तो आइए जानते हैं गर्मी में पेट दर्द ज्यादा क्यों होता है और इससे राहत कैसे पाएं।
गर्मी के मौसम में तेज मिर्च-मसाले वाला खाना, मांसहारी खाना, ज्यादा दवा खाना, धूम्रपान करना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना, लंबे समय तक बैठे रहना, सही समय पर खाना न खाना इसकी मुख्य वजह हैं, लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। इस मौसम में हल्का और सादा खाना खाना चाहिए। दोपहर को खाने के समय लस्सी या दही का सेवन करना चाहिए। साथ ही सही समय पर खाना खाएं। पूरे दिन ज्यादा से ज्यादा पानी, जूस पीते रहे।
इन चीजों से रखें पेट को ठंडा
दही 
दही आपकी आंत में अच्छे जीवाणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करती हैं और गर्मी को दूर करने और पाचन और अन्य तंत्रों में सहायता करने में मदद करती हैं। वैकल्पिक रूप से, आप कुछ राहत पाने के लिए हर दिन छाछ पी सकते हैं।
ठंडा दूध
ठंडा दूध पेट में तापमान को कम करने में मदद करता है और एसिड के स्तर को भी कम करता है। इससे पेट में गर्मी के कारण होने वाली बेचैनी से मदद मिलती हैं। प्रतिदिन एक गिलास कच्चा या ठंडा दूध आपको पेट की गर्मी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
पुदीना और कैमोमाइल
पुदीना और कैमोमाइल जैसी ठंडी जड़ी-बूटियाँ पेट में गर्मी को कम करने में मदद करती हैं।
पानी 
पेट में गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए ढेर सारा पानी पिएं। पानी अत्यधिक गर्मी को शांत करता है।
केला
अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं। केले में पोटैशियम ज्यादा होता है जिससे एसिड कंट्रोल रहता है। केले में फाइबर भी काफी होता है जिससे पाचन सही रहता है।
नारियल पानी 
गर्मियों में नारियल पानी से पेट और शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही अपच व डीहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी नही होती।
(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें)
ये भी पढ़ें- बचपन में पल्मोनरी टीबी होने पर, इससे उबरने के बावजूद कमजोर हो जाते हैं फेफड़े- अध्ययन
