देश में कोरोना संक्रमित साढ़े 31 लाख के पार, रिकवरी दर 76 फीसदी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और सोमवार देर रात तक संक्रमण के 56 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31.61 लाख के पार हो गए। वहीं 705 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 58 हजार के …
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और सोमवार देर रात तक संक्रमण के 56 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31.61 लाख के पार हो गए। वहीं 705 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 58 हजार के पार जा पहुंची। वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार हो रहा है और सोमवार को यह 76 फीसदी के करीब पहुंच गयी।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात तक 56,460 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 31,61,502 तथा मृतकों की संख्या 58,527 हो गयी है। राहत की एक और बात यह है कि नये मामलों की अपेक्षा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
सोमवार को 6,203 मरीज कम होने से सक्रिय मामले घटकर 7,04,568 रह गये। इस दौरान 63,071 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 23,99,867 पर पहुंच गया जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 74.90 प्रतिशत से सुधरकर 75.90 फीसदी पर पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.85 फीसदी रह जाने से भी राहत मिली है।
राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,219 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 8741, कर्नाटक में 8061, तमिलनाडु में 6129, उत्तर प्रदेश में 4494, पश्चिम बंगाल में 3285, बिहार में 2908, ओडिशा में 2519, पंजाब में 1819,राजस्थान में 1276, केरल में 1238, दिल्ली में 1200 और गुजरात में 1021 लोग संक्रमण से निजात पाने में कामयाब रहे।
कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 11,015 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार रात बढ़कर 6,93,398 पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गयी और इस दौरान 14,219 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी पांच लाख के पार 5,02,490 पहुंच गयी है। यानि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 72 फीसदी के पार पहुंच गयी है।
इस दौरान 212 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,465 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 72.46 फीसदी पहुंच गयी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक गिरावट के साथ 3.23 प्रतिशत पर आ गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। राहत की असली वजह यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों में 3416 की कमी दर्ज की गयी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1,68,126 रह गयी है जो रविवार को 1,71,542 थी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 8,601 नये मामले दर्ज किये गये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,61,712 हो गई है। यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 54,463 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 8,601 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 86 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3,368 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2,68,828 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुये हैं और वर्तमान में 89,516 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,77,814 पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,683 हो गई है। संक्रमण से मुक्ति पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,89,564 हो गयी। सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज किये जाने के बीच इसका आंकड़ा 83,551 है।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 4,601 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,382 हो गई है। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,987 हो गई है। राज्य में 4,494 और संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,40,107 हो गई है और वर्तमान में 49,288 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 1,061 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,62,527 हो गई। इस दौरान रिकवरी दर में वृद्धि के साथ आज यह 90.19 फीसदी पर पहुंच गयी जो रविवार को 90.04 प्रतिशत थी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1,200 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,46,588 हो गई है।
देश में दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है। राजधानी में कोराेना वायरस संक्रमण से आज 13 और मरीजों की जान चली गयी इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से अब तक 4,313 की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों में आज 152 की कमी होना भी एक बड़ी राहत की बात है। राजधानी में सक्रिय मामले गत दिवस के 11,778 से घटकर 11,626 रह गये।
देश में कोरोना मामले में सातवें स्थान पर कायम पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,870 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,794 हो गई है। इस बीच राज्य में रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,08,007 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में 28,069 सक्रिय मामले हैं।
बिहार में कोरोना वायरस के 1,227 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,383 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,393 हो गयी है। राज्य में अब तक 627 लोगों की मौत हुई है और 1,01,362 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1,842 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,091 हो गई है। राज्य में कोरोना के 22,919 सक्रिय मामले हैं और अब तक इस वायरस से 761 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,825 और संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब तक रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 82,411 हो गई है।
असम में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,741 हो गई है। राज्य में अब तक इस वायरस से 242 लोगों की मौत हुई है और 70,901 संक्रमित स्वस्थ हुये हैं। राज्य में वर्तमान में 19,595 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 14,588 हो गए हैं तथा 2,908 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 70,350 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1246, पंजाब में 1129, राजस्थान में 961, जम्मू-कश्मीर में 624, हरियाणा में 613, ओडिशा में 471, झारखंड में 318, केरल में 224, उत्तराखंड में 207, छत्तीसगढ़ में 197, पुड्डुचेरी में 164, गोवा में 148, त्रिपुरा में 73, चंडीगढ़ में 37, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 33, हिमाचल प्रदेश में 28, मणिपुर में 22, लद्दाख में 23, नागालैंड में आठ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
