बरेली: 36 केंद्रों पर 16 हजार अभ्यर्थी देंगे UPSC की परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

दो पालियों में होगी परीक्षा, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

बरेली, अमृत विचार। शहर के 36 केंद्रों पर 2 जुलाई को यूपीएससी की परीक्षा होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को अपर आयुक्त न्यायिक प्रीती जायसवाल ने संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और अफसरों के साथ बैठक कर आदेश दिए।

अपर आयुक्त न्यायिक ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 4 बजे के बीच होगी। यूपीएससी की परीक्षा तीन पदों के लिए हो रही है। इसमें अकाउंट अधिकारी, इन्फोर्समेंट (प्रवर्तन) अधिकारी, असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (सहायक भविष्य निधि आयुक्त) की परीक्षा के लिए 16 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: बकरीद पर सात घंटे का रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की शहर में रहेगी पाबंदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज