Mithun Chakraborty Mother: मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन, पोते ने बताया- हमारे बीच अब नहीं रहीं दादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया। मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने शांतिरानी चक्रवर्ती के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये खबर सच है। दादी अब हमारे बीच नहीं हैं।' 

शांतिरानी चक्रवर्ती फिलहाल अपने बेटे मिथुन चक्रवर्ती के साथ मुंबई में रह रही थीं। वह लंबे वक्त से बीमार थी।मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर फैंस और सेलिब्रिटीज दुख जता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Kohrra: फिल्म 'कोहरा' का ट्रेलर रिलीज, एनआरआई की मौत की गुत्थी सुलझाएंगे बरुण सोबती

संबंधित समाचार