प्रयागराज : एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बढ़ रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । गंगा-यमुना का जलस्तर एक-एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर बढ़ने की गति अधिक देखी जा रही है। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर (फाफामऊ) 24 सेमी बढ़ा। इसी अवधि में यमुना के जलस्तर (नैनी) में 28 सेमी वृद्धि हुई। संगम का जलस्तर 29 सेमी बढ़ा।दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का 77.62 मीटर, में यमुना 74.59 मीटर तथा संगम जलस्तर 74.16 मीटर था।

सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि गंगा, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ेगा। उत्तराखंड में जबर्दस्त बारिश और दिल्ली यमुना में आई बाढ़ का पानी भी प्रयागराज आएगा। इंजीनियरों के अनुसार अभी बाढ़ की संभावना नहीं है लेकिन गंगा, यमुना में किसी बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

8767

जल स्तर बढ़ने से घाट किनारे की रौनक बढ़ी, जुट रही भीड़

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे जहां एक ओर कछारी इलाके में रहने वालों की धड़कनें बढ़ रही हैं वहीं घाट किनारे रौनक भी बढ़ गई है। नैनी के अरैल घाट पर बड़ी संख्या में पूरे दिन नजारा देखने के लिए तांता लगा रहा।

7897

बताया जाता है कि नैनी में यमुना का जलस्तर 28 सेंटीमीटर से बढ़कर 74.59 मीटर हो गया है। इसी प्रकार गंगा का भी जलस्तर बढ़ रहा है। अरैल में तो बुधवार काफी रौनक रही। देर शाम तक लोग नदी किनारे बैठकर आनंद लेते रहे। तमाम लोग तो परिवार समेत वहां पहुंचे थे। युवाओं की टोलियां भी पक्के घाट पर पानी में उतरकर सेल्फी लेते नजर आए।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में अनुष्ठान का समापन

संबंधित समाचार