हमीरपुर में महिला की डंडे से वार कर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मौदहा (हमीरपुर) अमृत विचार। थानाक्षेत्र के ग्राम छिरका में बुधवार रात बच्चों के साथ सो रही महिला की अज्ञात ने डंडे से सिर में प्रहार कर दी। साथ महिला का मोबाइल भी ले गया। पुलिस महिला की हत्या के पीछे अवैध संबंधों की ओर आशंका जता रही है। छिरका निवासी कमलेश कुमार पुत्र लुखरू निषाद पिछले छह माह से गुजरात के राजकोट में मजदूरी कर रहा है।
उसकी पत्नी गिंदिया (28) अपने तीन बच्चों के साथ घर में अलग रहती थी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी पाई गई। गांव के लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे तक जब मृतका गिंदिया का दरवाजा नहीं खुला तो यह मृत अवस्था में पड़ी थी। उसकी जीभ भी बाहर निकली थी, साड़ी का पल्लू गर्दन के पास था।
जेठ राजबहादुर ने बताया कि मृतका के सबसे छोटे बेटे आनंद (4) ने बताया कि एक आदमी रात में आया था उसने मां के सिर में डंडा मारा और भाग गया, महिला का एंड्राइड मोबाइल भी मौके पर नहीं है। मृतका दो बच्चे आकाश (6) आनंद (4) हैं। उसका मायका ग्राम दरगा जनपद बांदा है वर्ष 2012 में शादी हुई थी। पति कमलेश कुमार तीन भाइयों में मंझला है।
बड़ा राजबहादुर व छोटा राजू विवाहित हैं। सभी अलग-अलग मकान में रहते हैं। मजदूरी कार्य करते हैं। मां रामदुलारी तथा पिता लुखरू भी अलग रहते हैं, इन पर पैतृक भूमि 5 बीघा बताई गई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।
प्रथम द्रष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या की गई है। महिला का मोबाइल भी हत्यारोपी साथ ही ले गया है। आशंका जताई कि महिला के किसी से अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई हो। सीओ विवेक यादव के साथ थाना पुलिस, फील्ड यूनिट टीम एवं डॉग स्क्वायड घटना की जांच में जुटे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-Atiq Ahmed: लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले स्पीकर बिरला
