पीलीभीत: मणिपुर की घटना की निंदा, निकाला कैंडल मार्च

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना सामने आने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसे लेकर शुक्रवार शाम को समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष आशा वर्मा की अगुवाई में तमाम महिलाएं जमा हुई। 

पुरुष भी इस घटना की निंदा करते हुए साथ आए। जिसके बाद घटना के विरोध में गौहनिया चौराहा से कैंडल मार्च शुरू किया गया। हाथ में जलती कैंडल लिए सभी गांधी स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी थाना होते हुए गैस चौराहा पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघती भीड़ इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है। जिसने भी देखा वह शर्मसार हो रहा है।

आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की गई।  इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा कमलेश परिहार, ममता देवी, ओमवती, राजकुमारी, मुन्नी देवी, गीता देवी, नीरज, देवदत्त सक्सेना, सुरेश वर्मा, आकाश, राजू कश्यप, मुनमुन वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: दरोगा ने कर दी बुजुर्ग की पिटाई, गुसाए ग्रामीणों ने किया घेराव...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार