मुरादाबाद : महानगर में पिंक शौचालय की सुविधा बनी मजाक, उचित रखरखाव न होने से महिलाएं करती हैं जाने से परहेज

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

महिलाओं की संख्या को देखते हुए और शौचालय की जरूरत, उचित रखरखाव न होने से शौचालय में जाने से महिलाएं करती हैं परहेज

मुरादाबाद, अमृत विचार। आधी आबादी के लिए नगर निगम प्रशासन ने बुधबाजार में सिर्फ दो पिंक शौचालय बनाया है। जबकि उनकी संख्या के अनुपात में यह बहुत कम है। इस पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, नैपकिन इंसीनेटर मशीन भी लगी है। इसके अलावा महानगर में 29 सार्वजनिक शौचालय में महिलाओं के लिए 89 सीटर है। मगर शौचालयों का उचित रखरखाव न होने से इसमें जाने से महिलाएं परहेज करती हैं।

महानगर में बुधबाजार में ही केवल पिंक शौचालय होने से महिलाओं के लिए इसकी और जरूरत है। जबकि इसके अलावा महानगर में अब तक 29 सार्वजनिक शौचालय बने हैं। जिसमें सीटों की संख्या 229 है। जिसमें पुरुषों के लिए 136 और महिलाओं के लिए 89 सीटर है। दिव्यांग पुरुषों के लिए 9, दिव्यांग महिलाओं के लिए अलग से दो शौचालय हैं। शौचालयों का रखरखाव और सफाई ठीक से न होने से लोग इसका उपयोग करने से बचते हैं।

इसके अलावा महानगर में 11 सामुदायिक शौचालय बने हैं। जिसमें सीटों की संख्या 88 है। पुरुषों के लिए 45 और महिलाओं के लिए 41 सीटर है। जबकि दिव्यांग पुरुष के लिए 2 सीटर हैं। इसके अलावा अब ईको फ्रेंडली टायलेट भी कई जगह स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने हैं। मगर कई शौचालयों में गंदगी पसरी है तो कई जगह ताले लटके रहते हैं। 

नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि महिलाओं के हित के लिए और पिंक शौचालय बनाए जाने चाहिए। पिंक शौचालय बुधबाजार के अलावा काली माता मंदिर के पास लालबाग में संचालित है। नगर निगम जोनल सैिनटरी अिधकारी महेश चंद्र वर्मा का कहना है कि अन्य जगहों पर भी पिंक शौचालय बनेगा।

suchi

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 11 साल के जगदीश प्रसाद शर्मा बने थे आंदोलनकारियों की प्रेरणा

संबंधित समाचार