शाहजहांपुर: जिले में दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

रौसर कोठी, अमृत विचार। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी 23 वर्षीय खुशबू की शादी पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बड़ा गांव में सोनू के साथ हुई थी। वह काफी दिन से मायके में रह रही थी। उसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। उसकी बुधवार की सुबह छह बजे पति से फोन पर बात हुई। इस दौरान उसकी फोन पर पति से कुछ कहासुनी हो गई। खुशबू का भाई किशन कमरे में लेटा हुआ था।

उसने अपने भाई से कहा बेटी सौभ्या को दूध पिलाना है और बाहर जाओ। किशन कमरे के बाहर आकर सो गया। सुबह नौ बजे किशन मकान पर दूसरी मंजिल पर गया और देखा कि उसकी बहन खुशबू का शव टीन शेड में बल्ली से दुपट्टे से लटका हुआ है। जबकि परिवार के अन्य लोग काम करने के लिए गए हुए थे।

किशन ने शोर मचाया तो गांव वाले आ गए। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने लिए। सीओ सिटी वीएस वीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मृतका के मायके वालों से जानकारी की। सीओ सिटी ने बताया कि फोन पर पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी लिए महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान
मीरानपुर कटरा: थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 22 वर्षीय काजल की शादी चार माह पहले देवदास निवासी नगरिया थाना फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली के साथ हुई थी। उसने मंगलवार की शाम खाना बनाया और सबको खाना खिलाया। वह एक कमरे में सोने के लिए चली गई। उसका पति मकान की छत पर सोने  के लिए चला गया।

बुधवार की सुबह सात बजे तक काजल सोकर नहीं उठी तो परिवार वालों ने कमरे की कुंडी खटखटायी तो नहीं खुली। परिवार वालों ने धक्का देकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और देखा कि काजल का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर मृतका की ताई फूलमती आदि पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पारिवारिक कलह को लेकर महिला ने आत्महत्या की है। मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जनसुनवाई रैंकिंग में जिले को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

संबंधित समाचार