लखीमपुर खीरी: युवक ने ट्रेन से कूदकर दी जान, शिनाख्त नहीं 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार: मैलानी-लखीमपुर रेल खंड पर चलती ट्रेन से अज्ञात युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लखीमपुर रोड रेलवे क्रासिंग के निकट गोला फरधान के मध्य पोल संख्या 164/15-17 के बीच अज्ञात युवक ने ट्रेन नं0 05492 से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोला स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसआई सिद्वान्त पवार और आरक्षी वीरेन्द्र कुमार ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त न हो पाने के चलते शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: सीएम योगी का पुतला फूंकने के दो आरोपियों की रिमांड रिफ्यूज, आरोपी छूटे 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला