हरदोई: डायग्नोस्टिक सेंटर में इंजेक्शन लगाने से अधेड़ महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने पहुंची अधेड़ महिला के इंजेक्शन लगा दिया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जाने की बात कहते हुए वहां से बाहर कर दिया गया। उसी बीच उसकी मौत हो गई। एएसपी से इस तरह लापरवाही बरतने से हुई मौत की शिकायत की गई है।

बताया गया है कि शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर की 53 वर्षीय रामसुखी उर्फ रजनी पत्नी रामनरेश को सीने में दर्द की शिकायत पर शहर में मोमिनाबाद चौराहे पर जांच के लिए एक डायग्नोस्टिक सेंटर लाया गया। उसके पुत्र विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वहां उसकी मां के लगाए गए इंजेक्शन से हालत बिगड़ गई, इस पर उसे इलाज कराने की बात कह कर बाहर निकाल दिया गया। विजय का कहना है कि उसी बीच उसकी मां की मौत हो गई। उसने एएसपी से इसकी शिकायत की है। 

यह भी पढ़ें: एक 'लाल' को जेल, दूसरा खेल रहा आंख मिचौली का खेल, कुलपति आरबी लाल की तलाश में लगाई गई एसओजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज