हरदोई :10 किलोमीटर दूर तक शव को घसीटते हुए दौड़ा डंपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शौच के लिए निकली बुज़ुर्ग महिला हुई हादसे का शिकार

हरदोई, अमृत विचार। तेज़ रफ्तार डंपर घर से शौच के लिए निकली बुज़ुर्ग महिला को टक्कर मारी, बुज़ुर्ग उसमें फंस गई, लेकिन डंपर की रफ्तार कम नहीं हुई और वह उसे 10 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए लिए गया। पुलिस ने सड़क के किनारे पड़े शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के निहालपुरवा निवासी दुर्गा प्रसाद का बिलग्राम-कन्नौज रोड पर मकान है। बुधवार की देर रात को उसकी 60 वर्षीय पत्नी फूलमती शौच के लिए घर से बाहर निकली,उसी बीच तेज़ रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगने से उस बुज़ुर्ग की मौत हो गई, लेकिन वह डंपर में ही फंस गई। उसके ड्राइवर ने डंपर नहीं रोका और वह उसे करीब 10 किलोमीटर दूर तक घसीटता हुआ दौड़ता चला गया।इधर जब काफी देर तक बुज़ुर्ग महिला घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की जाने लगी। उसी दौरान उसका शव गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर जरेला गांव के पास सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। फूलमती की चार बेटियां और एक बेटा तोलाराम है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : नैनी जिला जेल पहुंचे डीजी जेल, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका