सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी से शुरू होगा कपिलवस्तु महोत्सव
सिद्धार्थनगर, अमृत विचार। हर वर्ष की भांति कपिलवस्तु महोत्सव सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन ने कराने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 28 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक मुख्यालय में कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रशासन महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कलाकारों को महोत्सव में बुलाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें -सांसदों का निलम्बन : SP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - PM को बताया तानाशाह
