राकेश टिकैत का प्रयागराज से बड़ा ऐलान, कहा - 2024 के चुनाव में किसान नहीं देंगे सरकार का साथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी प्रयागराज में मेले की शुरुआत से पहले एक बार फिर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने चुनावी माहौल को गरमाने के लिए बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत प्रयागराज अपने कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ने किसानों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। 2024 के चुनाव में सरकार का खुला विरोध करने की बात कही। 

किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने एक बड़ी कार्यशाला में किसानों की मूलभूत समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों का हितैषी हमेशा रहा है और रहेगा। उन्होने जगह-जगह पर किसानों से मुलाकात की समस्याएं सुनी। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या भूमाफियाओं का है। जो लगातार किसान की जमीन को अधिकृत कर रहे है। किसानों की जमीनों को औने पौने दामों पर खरीद कर 10 से 50 गुना ज्यादा मूल्य पर बेचने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने विकास के नाम पर कहा कि सरकार जमीनों को खरीदने का काम कर रही है। जिसका हम पूर्णतया विरोध करते हैं। राकेश टिकैत ने कानपुर में किसान द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले पर कहा कि बिना सरकार की मिली भगत के ये कृत्य नहीं हो सकते है। उन्होंने 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है इस बार किसान किसी भी तरीके से सरकार का साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा पिछली बार सरकार ने हमें लुभावने सपने दिखाए हैं। जिस वजह से इस बार के चुनाव में हम केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी झांसे में नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें -यू डॉयस पोर्टल पर नहीं फीड हो सका 5.29 लाख बच्चों का डाटा, खतरे में 758 स्कूलों की मान्यता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज