बरेली: फलस्तीनी जनता की मदद को मिस्र पहुंचे मौलाना कैफ रजा खां कादरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: उस्तादे जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कैफ रजा खां कादरी युद्ध प्रभावित फलस्तीनी जनता को मानवीय मदद पहुंचाने के लिए दोबारा मिस्र पहुंचे हैं। वह रेड क्रेसेंट सोसायटी के माध्यम से रफा वार्डर द्वारा खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं फलस्तीन पहुंचवाएंगे।

24 नवंबर को भी मौलाना मो. कैफ मिश्र गये थे और खाने-पीने की वस्तुओं के साथ कंबल आदि फलस्तीन पहुंचाए थे। वह दिल्ली स्थित फलस्तीन एम्बेसी को भी दो लाख रुपये की मदद का चेक पहुंचा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध में लाखों लोग बेघर हो गये हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने परिजनों को खोया है। संयुक्त राष्ट्र सहित समूचे विश्व को स्थाई संघर्ष विराम के उपाय तलाशने चाहिए।

ये भी पढ़ें - बरेली: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, रास्ते में स्टाफ ने कराया प्रसव, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

संबंधित समाचार