कासगंज: सपा ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई। आवास विकास कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर को शोसितों और गरीबों का मसीहा बताया। 

कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सपा नेता सत्यभान सिंह शाक्य ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में सबसे पहले पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया। उन्होंने जीवन भर समाज के पिछड़े लोगो, गरीबों और गांव के लिए कार्य किया, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। 

लोकसभा प्रभारी देवेश शाक्य  ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ेवर्ग में चेतना जगाने का कार्य किया। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि कपूरी ठाकुर ईमानदार और चरित्रवान राजनीतिक थे। दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी उनके पास अपना मकान नहीं था।

 जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष चाहत मियां, सचिव लक्ष्मण सिंह यादव, कमल सिंह मौर्य, ख्यालीराम, जिला पंचायत सदस्य अभय यादव ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। राजकुमार, रविकांत मौर्य, रन सिंह, गिरिश दिवाकर, मुनेंद्र शाक्य, दिनेश शाक्य, राजकुमार यादव, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील मौर्य, एहसान हुसैन, विनोद बघेल, कैलाश यादव, मनोज यादव, जगत प्रताप, इशरत अली, विनीत, अंगादीन साहू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: लंबी जंग के बाद मिला मुकाम, हटाए गए तहसीलदार और नायब तहसीलदार

संबंधित समाचार