संतकबीरनगर: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, गलन से कांपे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन छाया रहा कोहरा, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, रेंगते रहे वाहन

संतकबीरनगर। बुधवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा साबित हुआ। तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पूरे दिन वातावरण कोहरे की चादर में ढ़ंका रहा। सड़कों पर चल रहे वाहन हेडलाइटें जलाकर रेंगते दिखे। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग जहां भी अलाव जलते दिखे वहीं रुककर हाथ सेंकने लगते थे।

बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से पूर्वी उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। हर दिन ठंड एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में जुटी है। किसी दिन धूप निकल भी गई तो बर्फीली हवाओं के चलते धूप का असर नहीं हुआ और धूप के बाद पूरी रात कोहरे की चपेट में आ जाती है। मंगलवार की दोपहर अच्छी धूप खिली लेकिन पछुआ हवाओं ने शरीर में सिहरन पैदा किया। शाम होते ही आसमान में घना कोहरा छा गया। बुधवार का दिन तो सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया रहा।

सुबह 10 बजे तक दृश्यता महज 20 मीटर रही। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई थी। डेडलाइट जलाकर वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे। शाम होते होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अपने जरुरी काम से घरों से बाहर निकले दुपहिया सवार और पैदल यात्री जहां भी अलाव जला दिखाई दे रहा था वहीं रुककर हाथ पैर सेंकने लगते थे। 

भीषण ठंड के बावजूद समाप्त कर दी गई स्कूलों की छुट्टियां

बुधवार का दिन बेहद ठंडा रहा। भीषण शीतलहर भी थी। इसके बावजूद स्कूलों की छुट्टियां समाप्त कर दी गईं। आलम यह रहा कि छोटे छोटे बच्चे ठंड से ठिठुरते हुए स्कूलों पर पहुंचे। पठन पाठन शुरु होने से स्कूल कालेज तो गुलजार दिखे लेकिन बच्चों की हालत ठंड से बेजार दिखी। स्कूल प्रबंधकों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा छुट्टियां बढ़ाने की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। जिसके चलते बुधवार को स्कूल खोल दिये गए हैं। आगे प्रशासन का जैसा निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

Untitled-47 copyUntitled-48 copy

यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर: रोजगार मेले में 141 बेरोजगार युवाओं का हुआ चयन, 339 युवाओं ने किया था आवेदन

संबंधित समाचार