बहराइच: जिले में लक्ष्य से कम हुई धान की खरीद, मंडल में आया प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

1.75 एमटी के मुताबिक 1.62 एमटी हुई धान खरीद

बहराइच, अमृत विचार। जिले में सरकार की ओर से धान खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन इस बार विभाग की ओर से लक्ष्य से कम धान की खरीद हुई। हालांकि मंडल में पहले स्थान पर जिला आया है। जबकि प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। ऐसे में विपणन विभाग के धान खरीद को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से धान खरीद के लिए ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर तौल क्रय केंद्र स्थापित किया गया था। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की गई थी शासन की ओर से 1.75 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस बार खाद्यान्न विपणन विभाग लक्ष्य के नजदीक नहीं पहुंच सका। लक्ष्य से कम धान की खरीद हुई है। 

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर से फरवरी माह तक 1.62 एमटी धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से कुछ कम धान की खरीद हुई है। जबकि अभी धान खरीद की अंतिम तिथि 29 फरवरी होने के मामले में लक्ष्य हासिल करने की बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है। 
क्योंकि किसान धान क्रय केंद्र पर बिक्री करने के लिए नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में संचालित धान क्रय केंद्रों से 22488 किसानों से धान की खरीद की गई है। जिसके चलते जिले को मंडल में पहला और प्रदेश में सातवां स्थान मिला है।

शाहजहांपुर आया प्रदेश में प्रथम
जिला खाद एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश से पहले स्थान पर आया है जबकि मंडल में बहराइच पहले स्थान पर है उन्होंने बताया कि गोंडा प्रदेश में 22वें, श्रावस्ती 34वें और बलरामपुर 42वे स्थान पर आया है। जबकि मंडल में गोंडा जनपद का धान खरीद में दूसरा स्थान है और श्रावस्ती का तीसरा है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: लोकल ट्रेन के महिला कोच में यात्रा करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार