Meerut: जयमाला के दौरान हुआ कुछ ऐसा...दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, वापस लौटी बारात

Meerut: जयमाला के दौरान हुआ कुछ ऐसा...दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, वापस लौटी बारात

मेरठ। यूपी के मेरठ में शादी की रस्मों में देरी होने की वजह से दूल्हा-दुल्हन के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि दोनों ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 

बताया जा रहा है कि यह मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार को दोनों का प्रेम विवाह होना था। इस दौरान दोनों में लड़ाई हो गई। बता दें युवती दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है और युवक भी उसी के साथ जॉब करता है। जॉब के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ, जिसके बाद परिजनों ने शादी का फैसला लिया।

कहा जा रहा है कि जयमाला के दौरान नाराज दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। मामला इतना बिगड़ गया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों ने शादी से इनकार कर दिया और समझौते की बात करते हुए खर्च वापिस करने की बात कही।

ये भी पढे़ं- मेरठ: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत