Maha Shivratri 2024: शिवालयों में गूंज रहा हर-हर महादेव...मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़, जगह-जगह निकाली जा रही शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में शिवरात्रि के दिन मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़

कानपुर, अमृत विचार। भोले के भक्तों ने गुरुवार देर शाम शिव शंभू के चरणों में हाजिरी लगाई तो पूरी रात डटे रहे। शिवरात्रि पर शिवालयों के बाहर रातभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। प्रमुख शिवालयों का यही हाल रहा। भोले के पहले दर्शन की अभिलाषा लिए भक्त रात से ही मंदिरों के द्वार पर डटे रहे। इधर, सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। 
  
आनंदेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर हजारों भक्त रातभर डटे रहे। परमट में गुरुवार रात 10 बजे के बाद ही लाइन लगा ली। प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी रात दो बजे से ही जुट गए। वहीं, शुक्रवार दोपहर भी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।

Parmat Mandir 1

महाशिवरात्रि से जुड़ीं कथाएं

पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिव सबसे पहले शिवलिंग के स्वरूप में प्रगट हुए थे। शिव के ज्योतिर्लिंग प्रकाट्य पर्व को हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। वहीं कथा के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिव और पार्वती का मिलन हुआ था। शिव ने वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। इसी वजह से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त शिव बारात निकालते हैं। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन ही सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रगट हुए थे। इस कारण से 12 ज्योतिर्लिंग के प्रगट होने की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। 

महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभमुहूर्त 

प्रथम प्रहर की पूजा का समय- 8 मार्च शाम 06.25 बजे से रात्रि 09.28 बजे तक
दूसरे प्रहर की पूजा का समय- रात 09.28 बजे से 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे तक
तीसरे प्रहर की पूजा का समय- 9 मार्च मध्य रात्रि 12.31 बजे से सुबह 03.34 बजे तक
चतुर्थ प्रहर की पूजा का समय- 9 मार्च को सुबह 03.34 बजे से सुबह 06.37 बजे तक

आनंदेश्वर में भक्तों के लिए पार्किंग फ्री 

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने शिवरात्रि को लेकर गुरुवार को आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल पर मार्किंग का कार्य पूरा मिला। नगर आयुक्त ने बताया कि मंदिर में भक्तों के लिए पार्किंग पूरी तरह फ्री होगी। 

ये भी पढ़ें- UP: किशोरियों से दुष्कर्म...पिता के फांसी लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, कल पीड़ित परिवार से मिलेंगे कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय

 

संबंधित समाचार