Bareilly News: फरीदपुर हाइवे पर मिला चार दिन से लापता शख्स का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार से गायब शख्स का शव फरीदपुर हाइवे पर पुलिस को मिला। शख्स की पहचान मढ़ीनाथ निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है उसके मालिक ने हत्या कराकर शव को हाइवे पर फेंक दिया। इस मामले में परिजनों ने मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मढ़ीनाथ निवासी रवि शर्मा के परिजनों ने बताया वह शहामतगंज में घी व्यापारी के यहां काम करता था। मालिक उसका उत्पीड़न करता रहता था। रविवार को वह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था तब से वह वापस नहीं आया। आज उसका शव फरीदपुर हाइवे पर मिला।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके मालिक ने हत्या कर शव हाइवे पर फिंकवा दिया। वहीं आरोप लगाया कि इससे पहले भी मालिक ने उनके साथ मारपीट की थी। आए दिन वह उसे प्रताड़ित करता रहता था। परिजनों ने घी व्यापारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार