नानकमत्ता: CCTV में कैद हुए गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे, देखिए Video Footage

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार।  गुरुवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह पर फायर झोंक दिया। जिस वक्त उन पर हमला किया गया वह कुर्सी पर बाहर बैठे थे इसी बीच हमलावर बाइक से पहुंचे और उन पर फायर झोंक दिया, चंद सेकेंड में अंजाम दी गई इस पूरी वारदात को सीसीटीवी ने कैद कर लिया..इधर इस घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है।

घटना से आक्रोशित सिख समाज के लोगों का कहना है कि एक सेवा कार करने वाले बाबा कि उनके ही डेरे पर आकर खुलेआम हत्या कर देना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द दोषी हथियारों को पकड़ कर न्याय दिलाया जाए। वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान के आधार पर हत्यारों की पहचान कर रही है, जिसके लिए स्थानीय लोगों एवं आम जनता से भी मदद की अपील की जा रही है पुलिस ने उम्मीद जताई है कि हत्यारे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

देखें सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

संबंधित समाचार