हरिद्वार: होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला मेरठ के युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में ठहरे मेरठ के युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक होटल में ठहरे यात्री के कमरे से न निकलने की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खिड़की से अंदर देखा तो युवक का शव फंदे पर झूलता दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त प्रियांशु (20) पुत्र सुशील कुमार निवासी मवाना रोड गंगानगर डिफेंस कॉलोनी मेरठ के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को ही उसने होटल में कमरा लिया था। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार