बहराइच: तस्करों ने काटे पेड़, 20 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज के जंगल से काटे गए 20 बोटा सागौन की लकड़ी वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। उसे रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है।

बहराइच वन प्रभाग के जंगल से अज्ञात लोगों ने सागौन के पेड़ काट डाले। इसके बाद उसके बोटे बनाकर मेला रोड पर डंप कर लिया। उस लकड़ी को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि लकड़ी रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि पूछताछ में नानपारा रेंज के जंगल से लकड़ी काटे जाने की जनकारी मिली है। लेकिन कोई कागजात नहीं मिला है। टीम में डिप्टी रेंजर विनय राणा, वन रक्षक ब्रह्म देव, वाचर अमीन शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार 10 लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता