हल्द्वानी: पुलिस ने नहीं सुनी, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुराल से निकाली गई महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसके शिकायती पत्र पर कार्रवाई नहीं की। महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पीड़िता चांदनी के मुताबिक उसका विवाह दमुवाढूंगा निवासी विपिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार के साथ वर्ष 2018 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति विपिन कुमार, ससुर सुरेश कुमार, सास रेखा और ननद सोनिया उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवर छीन लिए और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।

परेशान होकर वह मायके वापस आ गई और 2019 में उसका गर्भपात हो गया। समझौते के बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन वर्ष 2021 में उसे ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसे एक और गर्भपात का सामना करना पड़ा। इस सब से आहत चांदनी के पिता को कार्डिएक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।

जिसके बाद पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने काउंसिलिंग कराई तो ससुराली ले जाने को राजी हो गए, लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। अगस्त 2022 में उसने एसएसपी, डीआईजी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायाल में गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार