Bareilly News: पर्यटकों की संख्या आंकने के लिए 1 जून से होगा सर्वे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सर्वे टीम के सदस्यों से बातचीत करते सूचना पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह

बरेली, अमृत विचार। जिले में प्रति वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या का वास्तविक पता लगाने के सर्वे किया जाएगा। सर्वे एजेंसी टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पर्यटन कार्यालय में सर्वे के संबंध में पूरी जानकारी ली।

जिले में प्रमुख स्थलों में शहर में सात प्राचीन नाथ मंदिर, आला हजरत के सालाना उर्स और रामनगर के जैन मंदिर और अहिच्छत्र में पर्यटक आते हैं। इन जगहों पर आने वाले पर्यटकों का अनुमानित आंकड़ा तो विभाग के पास रहता है, लेकिन वास्तविक संख्या क्या है, यह पता नहीं है। इसके लिए 1 जून से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से पर्यटकों की संख्या का वास्तविक पता लगाने के लिए सर्वे कराने की योजना बनाई है। सर्वे के लिए निदेशालय से ही एजेंसी नामित की गई है। 

बृहस्पतिवार को सर्वे टीम के सदस्य पर्यटन विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने सूचना पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह से इस संबंध में लंबी वार्ता की। उन्होंने पूछा कि किस तरह से और किन प्वाइंटों पर सर्वे होगा। सूचना पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सर्वे शुरू कराने की तैयारी चल रही है। 1 जून से दो चरणों में 15-15 दिन के अंतराल में सर्वे किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- हेमलता हत्याकांड : पति ही निकला गर्भवती पत्नी का हत्यारा, चरित्र पर शक में दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

 

संबंधित समाचार