रामपुर : दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर महिला पर चाकू से हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ में चोट लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि गांव के ही रहने वाले राहुल से उसका विवाह चार नवंबर 2022 को हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा,लेकिन बाद में ससुरालियों ने दो लाख रुपये और एक कार की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। देवर ने मौका पाकर छेड़खानी कर दी।

आरोप है कि 11 जून 2024 को ससुरालियों ने उसके साथ फिर मारपीट कर दी। पति ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। रोकने पर उसके हाथ में चाकू लग गया। उसके बाद वह मायके आ गई। जहां उसने सारा मामला अपने मायके वालों को बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति राहुल,पकंज और हर प्यारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: गांव सरकड़ी में साले-बहनोई के बीच चले धारदार हथियार, छह लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार