China-Taiwan Conflict : ताइवान ने द्वीप के करीब 15 चीनी सैन्य विमान और छह जहाज देखे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ताइपे। ताइवानी सेना ने पिछले 24 घंटों में द्वीप के करीब चीनी सशस्त्र बलों के 15 विमान और छह जहाज देखे हैं। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक्स पर कहा, ताइवान के आसपास आज सुबह छह बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार रात 10 बजे) तक 15 पीएलए विमान और छह पीएलएएन (नौसेना) जहाज देखे गये। आठ विमान ताइवान के उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गये।

 चीनी सशस्त्र बलों ने मई में द्वीप के प्रशासन के नये प्रमुख लाई चिंग-ते के पदभार संभालने के दो दिन बाद ताइवान के आसपास व्यापक सैन्य अभ्यास किया। उनके अपने पूर्ववर्ती की स्वतंत्रता समर्थक नीति को जारी रखने की संभावना है। चीन ने जून की शुरुआत में कहा था कि चीनी सेना सैनिकों को प्रशिक्षित करना, युद्ध की स्थिति में तैयारी करना और ताइवान की स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी, साथ ही पुनर्मिलन को बढ़ावा देगी और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करेगी। 

साथ ही, सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का दृढ़ता से पालन करेगी। ताइवान 1949 से से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान (अपनी स्वयं की निर्वाचित सरकार वाला क्षेत्र) मानता है कि वह एक स्वायत्त देश है। बीजिंग ताइपे के साथ अन्य देशों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है। 

ये भी पढे़ं : श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार 

संबंधित समाचार