लखीमपुर-खीरी: घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे की सर्प दंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

demo image

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव बेल्तुआ निवासी लवकुश का पांच वर्षीय पुत्र दीपक शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी धौरहरा लाए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: दुर्गा गौढ़ी जंगल के पास मृत मिला नर तेंदुआ

 

 

 

 

संबंधित समाचार