बदायूं: मक्का के खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक किशोरी का अपहरण करके ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और भाग गया। पीड़ित किशोरी ने कोतवाली उझानी जाकर पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपी में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को रविवार को आरोपी को बरी बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 13 जून को सुबह 10 बजे कपड़े खरीदने के लिए घर से कस्बा उझानी जा रही थ। वह कछला चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सहोरा निवासी रंजीत प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति उसे मिला। अपने बारे में बताया और अपनी बातों में फंसा लिया। 

कस्बा उझानी तक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और मिहोना मार्ग पर हजरतगंज के पास ले गया। जहां जबरन मक्का के खेत में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। पीड़िता अपने घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई। 

उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। रविवार को उसे गिरफ्तार किया। उसे उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उसका डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राहुल चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक अली अब्बास, हेड कांस्टेबिल अनुपम कुमार, कांस्टेबल निशांत कुमार व पायल रहे।

ये भी पढे़ं- बदायूं: कांवड़ यात्रा के चलते बैठक करके एसएसपी ने घाट का लिया जायजा

 

संबंधित समाचार