बदायूं: बिजली के खंभे के संपर्क में आकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सोमवार को खाना खाने के बाद टहलने के लिए गांव में जा रहा था युवक

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर जाते समय एक युवक बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार बिजली के खंभे में काफी समय से करंट आ रहा था। बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से युवक की जान चली गई।

कोवताली दातागंज क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर निवासी अमित कुमार (30) पुत्र शिवराज सिंह हवलवाई का काम और खेतीबाड़ी करते थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिजनों के अनुसार सोमवार देर शाम उन्होंने खाना खाया और टहलने के लिए गांव में जा रहे थे। घर के पास ही बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। अमित कुमार खंभे की करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने लकड़ी के टुकड़े से जैसे-तैसे उन्हें छुड़ाया।

शोर सुनकर परिजन पहुंच गए। परिजन अमित कुमार को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक के मौत घोषित करते ही परिवार में चीत्कार मच गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता शिवराज सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम खंभे से जा रही लाइन में फाल्ट हो गया था। जिससे एक तार टूटकर खंभे पर जा लगा और खंभे में करंट आ गया था। पहले भी खंभे में करंट आया था लेकिन शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने अनसुना कर दिया।

ये भी पढ़ें। बदायूं: गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मौत, झोलाछाप को सात साल की सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज