कासगंज: धान की रोपाई करते समय सांप के डसने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vivek Sagar
On

कासगंज, अमृत विचार। खेत में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए 35 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। पहले उसे उपचार के लिए अमांपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

WhatsApp Image 2024-07-28 at 16.29.15_d969ed61
पोस्टमॉर्टम बाउस पर मौजूद मृतक सतीश के परिजन।

 

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला भोजराज निवासी 35 वर्षीय सतीश पुत्र रामसिंह मजदूरी का काम करता था। वह गांव के ही एक किसान के खेत में धान की नर्सरी की रोपाई करने के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। धान रोपते समय सांप ने दंश मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

1
मृतक सतीश का फाइल फोटो।

 

खेत पर पहुंचे परिजनों ने सतीश को बेहोशी की अवस्था अमांपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसका कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर के परिजन जिला अस्पताल में पहुंच गए। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
 
सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शासन से जो भी मदद मिलेगी। मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी। -कोमल पवार, एसडीएम

ये भी पढ़ें- कासगंज: पंचशील गेट पर लगी गौतम बुद्ध की प्रतिमा अराजक तत्वों ने की खंडित, लोगों में आक्रोश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'अप्रैल में ही हुए बड़े अग्निकांड, कई की जा चुकी है जान', लखनऊ के इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश