पिता बना हैवान! मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के चांपा के मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना में 8 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ घर में रहता है। शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने ने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा की थी की एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

 

संबंधित समाचार