बरेली: प्यार के आड़े आया समाज तो दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ खाया जहर, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज के एक गांव में प्रेम-प्रसंग ने दुखद मोड़ ले लिया। परिजनों से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रेमी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

थाना मीरगंज के एक गांव में रहने वाले 18 वर्षीय अनिल कुमार का गांव की ही रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात महिला के परिवार वालों को पता चल गई। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। परिवार के सामने आने पर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई और जहर खा लिया। जब परिवार के लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देखी तो शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। सुनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दो बच्चों को बिलखता छोड़ गई महिला
प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि बताया जा रहा है कि महिला शादी शुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने पीछे दोनों बच्चों को बिलखता छोड़ गई। गांव में चर्चा है कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल था। परिवार वालों ने इसका विरोध किया। जिस कारण दोनों ने जहर खा लिया।

बाहर रहता था महिला का पति, मियां बीवी में होता था झगड़ा
महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति हरियाणा में रहकर काम करता था। वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखता था। आए दिन दोनों के झगड़े भी होते थे। चार दिन पहले महिला अपने मायके हल्दी सियोर गई थी। जहां से वापस आने के बाद उसने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। फिलहाल हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहा महिला का पति घटना की सूचना के बाद वापस आ गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, 40 कंपनियों में हुई चयन प्रक्रिया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज