काशीपुर: विवाहिता ने पति पर उत्पीड़न और दूसरी महिला के साथ रहने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न और दूसरी महिला के साथ रहने का गंभीर आरोप लगाया है। मोहल्ला महेशपुरा निवासी रेशमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी आठ साल पहले मौ. इस्लाम के साथ हुई थी, जिसके बाद से वह लगातार उसके साथ मारपीट कर रहा है।

रेशमा ने बताया कि वे पहले किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन पति द्वारा किराया न देने के कारण मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। जब उसने यह बात ससुराल वालों को बताई, तो उन्होंने उसे पति को छोड़ने की सलाह दी। पुलिस ने रेशमा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: पोस्टमार्टम कर्मी पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप

संबंधित समाचार